शादी से पहले सजा परिणीति का घर, सांसद राघव चड्ढा के घर के बाहर लगाया जा रहा टेंट

 

बॉलीवुड। राघव-परिणीति की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी करेंगे। सोमवार को परिणीति के घर का डेकोरेशन भी किया गया। परिणीति के घर पर लाइट्स के डेकोरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वहीं, राघव चड्ढा के घर पर भी शादी की तैयारियां जारी हैं। राघव चड्ढा के घर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में घर के बाहर टेंट लगाने का काम चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कई तरह का सामान भी घर के अंदर ले जाया जा रहा है।

 

 

इटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति-राघव की शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच दिल्ली में एक क्रिकेट मैच होगा। रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले दोनों परिवारों के गेस्ट्स के लिए कई प्रकार के गेम्स और फन एक्टिविटी प्लान की गई है।

ये चोपड़ा vs चड्ढा परिवार का मैच होगा। राघव-परिणीति के खास दोस्त भी इस मैच का हिस्सा होंगे। इस मैच के बाद दोनों के परिवार शादी के फंक्शन के लिए उदयपुर के लिए निकलेंगे।

 

 

फिलहाल दोनों परिवार सिख धर्म के अनुसार होने वाले अरदास और कीर्तन के लिए दिल्ली में हैं। इसके बाद राघव-परिणीति अपने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर पार्टी भी करेंगे। बीते दिन राघव परिणीति को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इन वीडियोज में राघव-परिणीति ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे।

इस दौरान परिणीति ने राघव चड्ढा के नाम के पहले लेटर R लिखी हुई ब्लैक कैप लगाई हुई थी।

उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। वहीं राघव चड्ढा ने भी सेम ब्लू शर्ट को ब्लैक पैंट्स के साथ स्टाइल किया और ब्राउन शूज पहने।

 

 

उदयपुर में 23 सितंबर से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। ये फंक्शन होटल लीला पैलेस में होंगे।

परिणीति की चूड़ा सेरेमनी- सुबह 10 बजे से।

फ्रेस्को आफ्टरनून- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्नैक्स सर्व किए जाएंगे।

वेलकम लंच (ग्रेंस ऑफ लव) – दोपहर 12 से 4 बजे।

90s थीम पार्टी – शाम 7 बजे से।

 

24 सितंबर को उदयपुर में ताज लेक होटल में शादी की कार्यक्रम होंगे। ये शादी पर्ल व्हाइट और पेस्टल थीम में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव चड्ढा होटल लीला पैलेस से नाव में बैठकर होटल ताज लेक तक बारात लेकर आएंगे। इसके लिए उदयपुर की शाही गणगौर बोट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

 

 

राघव की सेहराबंदी- दोपहर 1 बजे

बारात – दोपहर 2 बजे

जयमाला – दोपहर 3:30 बजे

फेरे- शाम 4 बजे

विदाई – शाम 6:30 बजे

रिसेप्शन – शाम 8:30 बजे

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.