मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा सितारों का जमावड़ा: करिश्मा कपूर- जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी समेत नजर आए कई सेलेब्स

 

 

बॉलीवुड। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सेलेब्स नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी, नोरा फतेही, करण जौहर समेत अन्य सितारे स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म उलझन की शूटिंग में बिजी हैं। सोमवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर करिश्मा कपूर के साथ देखा गया। इस दौरान दोनों काफी कैजुअल लुक में नजर आए। जान्हवी ने बेज टॉप के साथ मैचिंग पेंट पहना था। नो मेकअप लुक और खुले बाल में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

 

 

वहीं करिश्मा कपूर ओवरसाइज्ड ग्रीन स्वेट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट स्नीकर्स में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक कैप भी लगा रखी थी। ओवर ऑल उनका ये लुक काफी कूल लग रहा था।

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां दोनों काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। सिद्धार्थ ने ग्रे डेनिम और शर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन टी शर्ट पहनी थी, वहीं कियारा ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में दिखाई दीं। दोनों ने सनग्लासेस लगा रखे थे।

 

 

श्रद्धा कपूर भी एयरपोर्ट पर काफी सिंपल लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस को ब्लैक टॉप और मैरून पैंट में देखा गया। उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता भी था, जो किसी फैन ने उन्हें दिया था। शार्ट हेयर में श्रद्धा काफी कूल लग रही हैं।

नोरा फतेही को एयरपोर्ट पर स्पोर्टी लुक में स्पॉट किया गया। नोरा ने ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट के साथ मैचिंग पेंट पहना था। कार में बैठने से पहले नोरा ने पैपराजी को पोज भी दिए। इस लुक को उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और ब्लैक हैंडबैग के साथ पूरा किया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.