बप्पा को विदाई देते वक्त भावुक हुईं भारती सिंह, बेटे के साथ गणेश विर्सजन किया

 

 

देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। कई सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया था और कल विदाई भी दी। भारती सिंह ने अपनी मां, बेटा गोला के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ अपने घर में गणेश विसर्जन किया।

विसर्जन के पहले हुए गणपति आरती के दौरान भारती खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाई। नम आंखों के साथ उन्होंने बप्पा को विदाई दी।

 

 

इस उत्सव से जुड़ी अपने इमोशंस के बारे में भारती कहती हैं, “मैं पिछले कई सालों से बप्पा का अपने घर आगमन करती हूं। उन्हें विदाई देना मुझे बिल्कुल नहीं पसंद। बप्पा की विदाई के दौरान भावुक हो जाती हूं। इस बार गोला ने भी खूब एन्जॉय किया। ये फेस्टिवल मेरे और मेरे परिवार वालों के लिए हमेशा स्पेशल रहा है।”

भारती सिंह एक दशक से भी ज्यादा समय से कॉमेडी रिलीफ के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के साथ अपनी यात्रा शुरू की, हालांकि वह शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बहुत कम महिला हास्य कलाकारों में से थीं।

 

 

बाद में उन्हें अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कई टीवी शो की मेजबानी करते देखा गया। दोनों ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा लिया। दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, उन्होंने उसका नाम लक्ष्य रखा लेकिन वह अपने प्यारे उपनाम ‘गोला’ से लोकप्रिय हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.