भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान का केक काटकर मनाया 60वां जन्मदिन

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान का 60वां जन्मदिन उनके थरियाव स्थित फार्म हाउस पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया! समर्थकों ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए ईश्वर से किसानों व आम जनमानस की लड़ाई लड़ने के लिए संबल प्रदान करने की कामना की है। बताते चले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान किसानो की लड़ाई के साथ-साथ आम जनमानस के हितों की भी लड़ाई लड़ने में कभी पीछे नहीं रहे! उन्होंने अपने जन्मदिन पर इकट्ठा हुए यूनियन कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी है। इस मौके पर बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के भाई मुन्ना सिंह भैय्या,अंकित चैहान, जहानाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन,चेयरमैन किशनपुर सुरेंद्र सोनकर,चेयरमैन नीरज सिंह असोथर जी, संजीव सिंह सातों प्रधान वसीम खान, छोटू त्रिवेदी, सत्यम ठाकुर,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.