मुफ्त का गांजा न देने पर गांजा तस्कर के गुर्गे को मारी गोली

-तमंचा लहराकर लोगों को गोली मारने की धमकी देकर भागा आरोपी
-अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
फतेहपुर। मुफ्त में गांजा न देने पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे गांजा तस्कर के गुर्गे को शातिर गोली मारकर भाग निकला। कुछ लोगों ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी गोली मारने ने धमकी दी। इलाकाई लोग दहशत में आ गए। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी में जुटी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी नईम (45) गांजा तस्कर के घर में बैठा था। नईम की पत्नी अफसाना ने बताया कि पनी मोहल्ला निवासी सैफी घर पहुंचा। पति से गांजा मांगने लगा। पति ने रुपए की मांग की। रुपए न देने की बात कहकर गाली गलौज की। इसी दौरान तमंचा निकालकर पति पर फायर कर दिया। गोली पति के दाहिने आंख पर लगी। गोली लगने से पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। तभी उसका बड़ा भाई दौड़कर आया तो आरोपी गोली मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए भाग निकला। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद घायल को कानपुर रेफर किया। कार्यवाहक कोतवाल रामनरेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। घायल नईम के पत्नी व परिजनों ने बताया कि नईम पिछले करीब 10 साल से चर्चित गांजा तस्कर के लिए कम कर रहा है। यह तस्कर इलाके में कई जगहों पर चोरी छिपे गांजा बिकवाता है। इन दिनों गांजा तस्कर ने अपने दामाद को पूरी कमान दे रखी हैं। मास्टरमाइंड खुद को बीमार बताता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.