वंचित संगठन कल्याण महा समिति प्रदेष अध्यक्ष बनी सौम्या सिंह पटेल

फतेहपुर। षहर के आवास विकास कालोनी मे रहने वाली समाजसेविका सौम्या सिंह पटेल को वंचित संगठन अनुसूचित जाति कल्याण महासमिति महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर षोशित, वंचित व गरीबी रेख के नीचे जीवन यापन करने वालो में खुषी की लहर दौड़ गयी।
गौरतलब है कि सौम्या निरंतर 6 वर्षो से वंचित तथा अभावग्रस्त समुदाय के बीच अपनी मदद एवं सेवाएं दे रही है। जिसमे प्रमुख रूप से डेरेवासी, अशिक्षित बच्चों के बीच बस्ती की निःशुल्क पाठशाला संचालित करना शामिल है। जिसके लिए सौम्या की प्रशंसा सब जगह होती है। सौम्या ने बातचीत के दौरान बताया कि इस वंचित समाज कल्याण समिति संगठन के माध्यम से वे अपनी सेवा का क्षेत्र और बढ़ा पाएंगी। उन्होंने बताया कि गरीबो की सेवा करना सदैव ही उनका ध्येय रहा है। उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद से ही झुग्गी झोपड़ी मे रहने वालो के सर्वागीण विकास के लिए सेवा कार्य किया है, और आगे भी करती रहेंगी। इसके साथ-साथ सौम्या ग्रामीण क्षेत्र मे एक अस्पताल भी संचालित करती है और साथ ही रामकथा वाचन करके भी समाज को संस्कारी बनाने मे लगी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.