प्ंाचायत प्रहरी सम्मेलन का किया गया आयोजन

फतेहपुर। आज शुक्रवार को विक्रम सिंह पूर्व विधायक की अध्यक्षता में पंचायत प्रहरी महासम्मेलन का ब्लाक स्तरीय आयोजन ब्लाक देवमई के ग्रामपंचायत करचलपुर में महाराणा प्रताप इण्टर काॅलेज में आयोजित किया गया। पंचायत प्रहरी महासम्मेलन में आये हुये प्रहरियों ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह का माला फूल से गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माता की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विकसित पंचायत-विकसित राष्ट्र को बताते हुये विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने कार्यक्रम में आये हुये सभी व्यक्तियों को धन्यवाद देते अपनी बात को सभी के समक्ष रखा। कहा कि गांव की पंचायतीराज व्यवस्था का दुरूस्त होना अत्यन्त आवश्यक है इसमें आपको बढ-चढकर हिस्सा लेना पडे़गा। प्राचीनकाल से ही भारतवर्ष के सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक जीवन में पंचायत का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। सामाजिक जीवन का प्रत्येक पहलू पंचायत के द्वारा संचालित होता है। मोटे अनाज की महत्ता को बताते हुये कहा कि आज की पीढ़ी बाहरी भोजन में ज्याद रूचि रखती है और मोटे अनाज से पका हुआ भोजन नही करती है। उपस्थित पंचायत प्रहरियों एवं किसान भाइयों को विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने मोटे अनाज का उत्पादन करने के लिये प्रेरित किया। पंचायत को व्यवस्थित रखने के लिये मेरी जहाँ आवश्यकता हो वहां मुझे जानकारी दें जिसमें हमसभी लोग मिलकर पंचायत कोे दुरूस्त करने में सहयोग प्रदान करें। श्री सिंह ने पंचायतों के विकास में सड़क, बिजली, पानी, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था से लेकर इत्यादि के बारे में प्रहरियों को बताया। श्री सिंह ने भारतीय लोकतन्त्र को व्यापक, विशाल व विश्वसनीय बताया। कार्यक्रम में आये हुये सैकड़ों की तादात में वृद्ध एवं गणमान्य लोगों के साथ विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने मोटे अनाज से पकवाया हुआ भोजन किया। इस मौके में स्वयंवर सिंह प्रधानाचार्य, राजेश चैहान प्रबन्धक, जनमेजय सिंह, शिवप्रसाद दीक्षित, चन्द्रपाल प्रधान, देवेन्द्र सिंह गौतम भू0पू0प्रधान गलाथा, भारत सिंह, अभिनव सिंह चैहान, सुनील सविता, आशू मिश्रा, बलराम सिंह, अतर सिंह, लोकेन्द्र पटेल, धरमवीर भारती, सुरेन्द्र सिंह टोनी, अम्बिका प्रसाद, सुशील कुमार, शशिकुमार, विवेक कुमार, अरूण सिंह, संजीव, सुनील तिवारी, दिनेश सिंह गौतम, अभिषेक पटेल, डाॅ0 दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रीतम परमार, अलोक सिंह, सौरभ पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह, रामसेवक प्रजापति, कौशल पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमर बहादुर सिंह, बब्बू कुशवाहा, राकेश साहू, मनीष पटेल, पहलवान सिंह कछवाह, अजेन्द्र सिंह, राम विशाल, सौरभ गुप्ता, बलबीर सिंह बाबा जी, दिनेश सिंह, कुलदीप, रामदास निषाद, सूर्य प्रसाद त्रिवेदी, अमर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.