नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर भाजपा ने किया बखान

जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां
हमीरपुर। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को नारी शक्ति बंदन अधिनियम पास होने पर   जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.आराधना राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कहा हमारी सनातन संस्कृति में  नारी शक्ति ने विशेष योगदान दिया है। हमारी संस्कृति में धन की देवी लक्ष्मी, शक्ति की देवी पार्वती, विद्या की देवी सरस्वती हैं। हम साल में चार बार नौ दिन मातृ शक्ति का बंदन करते हैं। हमारे बाबा साहब ने संविधान में सभी के लिए समानता का अधिकार दिया है, लेकिन आजादी के 70 साल बाद प्रतिनिधित्व में नारी को 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल नई संसद भवन में पास हुआ। 27 साल पहले भी संसद भवन में यह बिल आया, लेकिन तब की सरकारों ने इसे पारित नहीं होने दिया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह बिल पास किया गया और पारित भी करवाया गया। आधी आबादी का महत्व हमारे प्रधानमंत्री जानते हैं और शुरू से ही उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर कार्य किया है। कहा  शौचालय की व्यवस्था कर नारी के आत्म सम्मान की रक्षा की है। प्रधानमंत्री आवास में,उज्जवला योजना में गैस चूल्हा देने में वरीयता दी गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जरिए समाज में जागरूकता पेदा की। जनधन खाता के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाया गया। उनके दल ने जनप्रतिनिधियों के रूप में जिले में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख देकर महिला सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष नीलम बाजपेयी, राधा चौरसिया, रेखा चंदेल, प्रभा द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, अर्चना गुप्ता, रेनू वर्मा, पुष्पा धुरिया इत्यादि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.