अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन

फतेहपुर। आज शनिवार को श्री कृष्ण आदर्श विद्या मन्दिर, दिव्यांग (मूकबधिर एवं मंदबुद्धि) शैक्षिक व्यावसायिक एवम् पुनर्वासन विद्यालय व राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत बधिर लोगों का अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन खम्भापुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 आर0के0वर्मा, विशिष्ट अतिथि श्याम कृष्ण चैधरी, विभांशु शेखर वर्मा, डा0 वकील अहमद व सीताराम यादव (प्रबंधक) ने संयुक्त रुप से माॅ शारदे की प्रतिमा में माल्यार्पण एव् दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि डा0 आर0के0वर्मा नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 ने मूक व श्रवण दोष दिव्यांगता की रोकथाम व सांकेतिक भाषा एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथि जिला अस्पताल के आॅडियोलाॅजिस्ट श्याम कृष्ण चैधरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसम्बर 2017 द्वारा 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय संाकेतिक भाषा दिवस के रूप मे घोषित किया हैं ताकि संाकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढाई जा सके वल्र्ड फेडरेशन आॅफ द डेफ हर साल 23 सितंबर को संाकेतिक भाषा दिवस अयोजित करने के लिए एक थीम सुझ्ााया है। प्रबंधक सीताराम यादव ने कहा कि भारतीय संाकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली की स्थापना सितंबर 2015 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत एक स्वायत्त संगठन के रूप में की गई है, जिसका मुख्य उदेश्य भारतीय सांकेतिक भाषा को बढावा देना, जनशक्ति को प्रशिक्षण देना और इसके संवर्धन के लिए अनुसंधान करना है, जो एक दूसरें के बीच में भारतीय संाकेतिक भाषा का समन्वय स्थापित करती है। विशिष्ट अतिथि विभांशु शेखर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति ने 23 सितंबर को आजादी का अमृत महोत्सव उत्सव के हिस्से के रूप में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दवारा आयोजित और मनाए जाने वाले कार्यक्रम साइन लैंग्वेज डे के रूप में मंजूरी दी गई है। तथा सांकेतिक भाषा के बारे में विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे डा0 वकील अहमद (जिला प्रभारी बोर्ड आॅफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसीन उ0प्र0 एवं काउण्ट मैटी मेमोरियल क्लीनिक खम्भापुर के चिकित्सक) ने कहा कि संाकेतिक भाषा को बढावा देने के लिए संस्था द्वारा 19 से 25 सितंबर 2023 तक की अवधि को बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा हैै। जिसका मुख्य आयोजन आज 23 सितंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप मे किया जा रहा। अंत में संस्था द्वारा 47 दिव्यांग बच्चों को फल आदि उपहार भेट किया गया। जिसको पाकर सभी दिव्यांग बच्चें खुशी से झूम उठे। जिसको देखकर सभी के हृदय में असीम सुख प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का माल्र्यापण कर स्वागत किया तथा इस पुण्य कार्य के लिये उनका आभार प्रकट कर स्वागत वन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक मनीष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अर्जुन सिंह, राकेश कुमार, सर्वेश कुमार, सुमन देवी, मनीष सिंह यादव, अंशुमान सिंह पटेल, धर्मेन्द्र, वैशाली, चंचल, राजकरन, अनुज कुमार, विश्वेन्द्र सिंह, आशा देवी, आरती व सम्पत सहित विद्यालय के छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.