पहली बार रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी के साथ दिखे ईशान खट्टर, मलेशियन फैशन मॉडल हैं चांदनी

 

बोलीवूड। हाल ही में ईशान खट्टर अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ मुंबई में स्पॉट हुए। ये पहली बार है जब ईशान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पब्लिक के सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में गए थे। वीडियो में ईशान चांदनी का हाथ पकड़े किसी होटल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में ईशान चांदनी का हाथ पकड़कर उन्हें सीढियां उतरने में मदद करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान ईशान ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट्स के साथ फॉर्मल लुक में दिखे जबकि चांदनी फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। ईशान ने चांदनी के लिए कार का दरवाजा खोलकर उन्हें कार के अंदर बैठने में भी मदद की। इसके बाद ईशान ने पैपराजी को पोज भी दिए।

 

 

21 साल की चांदनी मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में एक फैशन मॉडल के तौर पर काम करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ चांदनी एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कपल की तारीफ की।

एक यूजर ने लिखा है- जोड़ी तो अच्छी है! वहीं एक यूजर ने लिखा है- चांदनी काफी सुंदर हैं। एक यूजर ने ईशान की भी तारीफ की है और लिखा है- ईशान बिल्कुल अपने भाई की तरह ही हैं, जेंटलमेन!

 

 

इससे पहले ईशान और अनन्या पांडे की डेटिंग रूमर्स भी थीं। लेकिन, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात नहीं की। फिलहाल, अनन्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।

जल्द ही ईशान वेब सीरीज द परफेक्ट कपल के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा ईशान ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बायोपिक पिप्पा में भी नजर आएंगे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.