ढोल-नगाड़े के साथ निकली राघव की बरात; दुल्हनिया बन परिणीति कर रहीं इंतजार

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आखिरकार सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। आज के दिन जोड़ा अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेगा, और इस भव्य शादी का साक्षी उदयपुर का होटल लीला एंड ताज पैलेस बनेगा। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंच रही हैं। होटल में कड़ी सुरक्षा है, साथ ही तस्वीर न लेने के लिए मेहमानों के मोबाइल फोन पर स्टीकर लगाए जा चुके हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शिरकत करने के लिए हरभजन सिंह भी पत्नी गीता बसरा के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। जोड़े को चंद मिनट पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भज्जी कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं, गीता बसरा लाल कलर के अटायर में बेहद हसीन लगीं।

 

 

राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा को अपनी दुल्हनिया बनाने निकल चुके हैं। ढोल-नगाड़े के बीच नाव पर बरात निकली है। वहीं, परिणीति सज-धजकर राघव के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ ही देर में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने वाले हैं। इसी कड़ी में उदयपुर से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इन फोटो में बड़े-बड़े होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं, जिन पर कपल की फोटो लगी हुई है।

 

 

परिणीति चोपड़ा कुछ ही देर में राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इसी को लेकर शादी की रस्में जारी हैं। वहीं, अब परी की चूड़ा सेरेमनी शुरू हो चुकी है। साथ ही राघव चड्ढा के सिर पर सेहरा सज रहा है।
बीते दिन खबर आई थी कि सानिया मिर्जा अपनी दोस्त परिणीति चोपड़ा की शादी का हिस्सा बनेंगी। वहीं, अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है। परिणीति-राघव की शादी में शिरकत करने के लिए सानिया, पाकिस्तान से भारत आई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। गुलाबी रंग के अटायर में गॉगल्स लगाए सानिया हमेशा की तरह बेहद हसीन लगीं।

 

 

 

बॉलीवुड की अन्य हसीनाओं की तरह परिणीति चोपड़ा ने भी मनीष मल्होत्रा के जरिए डिजाइन किया गया वेडिंग जोड़ा चुना है। इसी कड़ी में डिजाइनर ने परिणीति-राघव की शादी का हिस्सा बनने के लिए मुंबई से उदयपुर की उड़ान भरी है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी शनिवार देर रात पूरी हुई। फैंस, जोड़े के वेडिंग फंक्शन्स से जुड़ी तस्वीरों को देखने के लिए बेताब हैं। इसी कड़ी में संगीत फंक्शन से रागनीति की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसमें परी जहां सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। तो वहीं, ऑल ब्लैक अटायर में राघव चड्ढा का अंदाज भी देखते ही बन रहा है।

 

 

 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल खोलकर थिरकते नजर आ रहे हैं। साथ ही मशहूर पंजाबी सिंगर हंस राज को अपने सुरों से समा बांधते देखा जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा की शादी में बहन प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने पर भी अटकलें हैं। प्रियंका ने कुछ वक्त पहले महिला आरक्षण बिल पर इंस्टाग्राम पोस्ट डाली थी। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि लॉस एंजिल्स से भारत की उड़ान में कई घंटे लगते हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि शायद प्रियंका चोपड़ा, लाडली बहन की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी।

 

 

 

परिणीति चोपड़ा जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब जानकारी मिल रही है कि अक्षय इस वेडिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, क्योंकि वह फिलहाल विदेश में हैं।  दोपहर एक बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी और उसी वक्त राघव के सिर पर सेहरा सजेगा। 2:30 बजे राघव चड्ढा बरात लेकर परिणीति के पास पहुंचेंगे।  3:30 बजे जयमाला की जानकारी मिली है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी 23 सितंबर को पूरी हुई। इस संगीत फंक्शन में मशहूर पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांधा। 90 के दशक की थीम पर बेस्ड इस फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन के घरवाले भी दिल खोलकर झूमे।

 

 

 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सानिया मिर्जा के भी शिरकत करने की संभावना है। सानिया ने एक पोस्ट साझा कर परिणीति को शादी की बधाई दी। जानकारी तो यह भी है कि इसमें जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर भी शिरकत करेंगे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब यह जोड़ा सात फेरे लेने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में राजनीति जगत के दिग्गज भी वेडिंग का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं। शादी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच चुके हैं, जिनका राघव के परिजनों ने भव्य स्वागत किया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.