भाजपाइयों ने सुनी पीएम मन की बात

हमीरपुर। प्रधानमंत्री की 105वी मन की बात कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर जाकर सुना। जिलाध्यक्ष  सुनील पाठक बूथ संख्या 104 में कल्पवृक्ष प्रांगण में मन की बात सुनने पहुंचे।
भाजपाइयों एवं स्थानीय लोगों के साथ सुना। साथ में  राकेश पाल झांसी डायरेक्टर (यूपीसीएलडी) भी रहे। इसी प्रकार पूर्व जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, प्रीतम सिंह किसान, गणेश यादव, लक्ष्मी रतन साहू, नारवेंद्र सिंह, किशन ब्यास, सिद्धार्थ सिंह, आकाश त्रिपाठी ने भी सुना। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आराधना राजपूत के नेतृत्व में सभी मातृ शक्तियों में अपने-अपने बूथों में पहुंचकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष अपने सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बूथों पर पहुंचकर कार्यक्रम को सुना एवं प्रधानमंत्री जी के द्वारा बताई गई विभिन्न जानकारी को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। सुमेरपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आरिमर्दन सिंह, जिलामंत्री संतराम गुप्ता, पुष्पराज सोनी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, रोहित शिवहरे, गीता वर्मा, मीना यादव, आदित्य अवस्थी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.