अध्यक्ष व महामंत्री ने दिये ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री मानसिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग ब्लॉकों में अध्यक्ष और मंत्री का मनोनयन किया गया तथा उनका माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवमई से अध्यक्ष नवनीत कुमार मिश्र, मंत्री नितीश त्रिपाठी, मलवां से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, मंत्री धर्मेंद्र कुमार, खजुहा से अध्यक्ष ओमप्रकाश, मंत्री रामदत्त शुक्ल, एरायां से अध्यक्ष पंकज कुमार, मंत्री प्रेम प्रकाश, अमौली से अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मंत्री शैलेंद्र वर्मा, हथगाम से अध्यक्ष विनोद सिंह मंत्री राजीव उमराव और गौरव सैनी को मनोनीत किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का जनपद फतेहपुर में 3 अक्टूबर को आगमन हो रहा है जिसको लेकर शिक्षकों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया और यह निर्णय लिया गया की खागा टोल प्लाजा में स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ 4 अक्टूबर को चर्चा की जाएगी। वही विकासखंडों के पदाधिकारियों से प्राप्त शिक्षक समस्याओं को एकत्र करके उनके निस्तारण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता भी की जाएगी। वहीं बैठक के उपरांत 22 सितंबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह का निधन हो जाने पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.