स्वस्थ भारत सुंदर भारत मिशन के तहत दुर्गावती प्रखंड के ग्राम पंचायत खजुरा में स्वच्छता अभियान चला

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो शोएब खान

 

दुर्गावती /कैमूर जिला के स्थानीय प्रखंड के ग्राम पंचायत खजुरा में स्वच्छता अभियान पर प्रभात फेरी एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत के मुखिया संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में पंचायत वासियों को स्वस्थ भारत सुंदर भारत मिशन के तहत साफ-सफाई पर बल दिया गया। ग्राम पंचायत खजुरा के स्वच्छता अभियान कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रमिला कुमारी उप मुखिया वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण स्वच्छता अभियान के प्रति के लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सपनों को पूरा करने के लिए प्रभात फेरी के साथ-साथ उनको सपनों को साकार करने के लिए नारेबाजी अभियान एवं शपथ ग्रहण चलाया गया। ग्राम पंचायत खजुरा के मुखिया संजय मल्होत्रा ने बताया कि स्वस्थ भारत सुंदर भारत अभियान के तहत राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के सपनों को जन- जन तक जागरूकता अभियान चलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.