हमीरपुर में धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती 

नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 
हमीरपुर।भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती आज जनपद मे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव , अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव सहित वहां मौजूद अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर  गोष्ठी में अपने अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा भारत के महान पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की जयंती का यह दिन हम सब को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो ,सिद्धांतों पर व उनके सदविचारों को अपनाने के साथ ही उनके पद चिन्हों व बताए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित करता है।जिलाधिकारी ने महात्मा गाँधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी”अन्त्योदय” की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का परिचय कराया गया।
    दोनों महापुरुष भारत को नई दिशा व नई गति देने वाले महापुरुषों में से एक थे जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का हमारे देश को आजादी दिलाने में अप्रतिम योगदान है। सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्ज्वलित किया। देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया। गाँधी स्वतंत्रता संग्राम की बलिवेदी पर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के आदर्शो सिद्धान्तों व उनके सद्विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का सुअवसर प्रदान करता है । कहा कि गांधीजी के विभिन्न विचारों यथा सत्य, अहिंसा ,स्वच्छता जैसे मूल्यों को अपनाकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
    गोष्ठी के पश्चात गांधी की दांडी यात्रा की स्मृति में पदयात्रा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों के महात्मा गांधी के वेशभूषा संबंधित किरदार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।इसके
पश्चात प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश शासन व नोडल अधिकारी डॉ एमके शन्मुगा सुंदरम व जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों को उनके आदर्शों , मूल्यों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
   इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुलदीप निषाद तथा अन्य अधिकारियों व मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.