केन्द्रीय मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा महापुरुषों की मूर्तियों के साथ ही की गई खादी की खरीद चलाया गया चरखा’

-राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
-खादी ग्रामोद्योग संस्थान में पहुंच नेताओं ने चलाये चरखे, खरीदे खादी वस्त्र

फतेहपुर। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय मंत्री दीदी साध्वी निरंजन ज्योति व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया, केन्द्रीय मंत्री दीदी साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बापू महात्मा गांधी जी के सिद्धांत अहिंसा, सेवाभाव के साथ ही स्वच्छता को लेकर दिये गये संदेश पथ पर हम सभी अग्रसर हैं। आवास विकास तिराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर केंद्रित साध्वी निरंजन ज्योति व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष द्वारा शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया श्री पाल ने कहा अल्पसंसाधन के बावजूद शास्त्री जी द्वारा अपने सरल् सहज् व कुशल ब्यक्तित्व के चलते वह देश के प्रधानमंत्री पद तक पंहुचे। इस अवसर पर पुष्पराज पटेल, कुलदीप भदौरिया, विवेक श्रीवास्तव, कालीचरण श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, पंकज मिश्रा, गायत्री सिंह, सुधा मौर्या, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, संगीता द्विवेदी, सुशीला मौर्या, रेखा सरोज, संजना द्विवेदी, पुष्पा पासवान, दीविका सिंह, सरोज मौर्या, बच्चा तिवारी, बेलू मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं आज गांधी जयंती के अवसर पर अलीक खान जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) भाजपा ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया एवं सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत आज होम्योपैथिक चिकित्सा विद्या के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन जी की प्रतिमा के आसपास साफ सफाई किया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मोबीना वारसी, कामरान चैधरी, अहद खान, ताहा खान, इरफ़ान, मनोज, दानिश अब्बासी एवं आदि लोग उपस्थित रहे।
गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग संस्थान में पहुंचे भाजपाई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर भाजपाईयों द्वारा खादी को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर जनपद के सभी खादी बिक्री केन्द्रों पर वस्त्रों की खरीदारी की गई ,आई टी आई रोड पर स्थित खादी ग्रामोद्योग संस्थान में केन्द्रीय मंत्री दीदी साध्वी निरंजन ज्योति, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा पंकज त्रिपाठी, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा चरखा चलाया गया।
अनुसूचित बस्ती में किया सम्पर्क’
सेवा पखवाड़ा पर आयोजित अनुसूचित बस्ती सम्पर्क अभियान में आज केन्द्रीय मंत्री दीदी साध्वी निरंजन ज्योति व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा शहर के पीरनपुर में सम्पर्क किया गया, सम्पर्क के दौरान केन्द्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र से बस्ती के लोगों को सम्मानित किया गया, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती के घर पर सभी भाजपा नेताओं द्वारा स्वल्पाहार किया गया, मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बस्ती के लोगों द्वारा केन्द्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष का बड़ी माला से स्वागत किया गया,इस दौरान मुकुल,दिवस, रमेश वैभव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.