भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली मंडल प्रवासियों की बैठक 

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत  मंडल प्रवासियों की बैठक मंगलवार को  जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अभियान के अभी तक के कार्यों की समीक्षा कर प्रवासियों से अपेक्षा  की गयी कि, मंडल स्तर से नीचे स्तर तक संगठन की समीक्षा की जाए तथा क्षमतावान योग्य कार्यकर्ताओं का  समायोजन कर मंडल समिति एवं  बूथ समिति को सशक्त व मजबूत करना है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके l बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, अन्नु श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी, दुर्गा शंकर गुप्ता, संतोष सिंह, राजू, विजय प्रताप सिंह, कुलदीप भदोरिया, मनोज मिश्रा, धनंजय द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.