केन्द्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

फतेहपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती के नेतृत्व में उनके आवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अभिजीत भारती ने 51 किलो की माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। वही अपने संबोधन में बोलते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ऊर्जावान है और कार्यकर्ता की ऊर्जा से ही पार्टी चल रही है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा जिस तरीके से भाजपा संगठन का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से लगा है यही मजबूती आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के जीत का कारण बनेगा। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, संजय नाहर, मुकेश भारती, धनंजय दिवेदी, अभिषेक त्रिवेदी, अनुभव राजन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.