फिरोजाबाद में पड़ोसी युवक ने 80 वर्षीय दादी के साथ की ऐसी करतूत: जानकार खौल उठेगा सभी का खून

 

 

फिरोजबाद के एक गांव में 80 वर्ष की बूढ़ी महिला बनी दुष्कर्म का शिकार दादी की उम्र की वृद्धा ने नाती समान पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ कर रही है। पीड़िता का पुत्र बाहर नौकरी करता है, वह घर में अकेली रहती है। थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्धा का आरोप है कि उनका बेटा पानीपत, हरियाणा में नौकरी करता है।

 

 

 

वह घर में अकेली रहतीं हैं। मंगलवार रात साढ़े बारह बजे वह घर में सो रही थी, तभी गांव का ही एक युवक जबरन घर में घुस आया। करीब 28 वर्षीय युवक ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उनके शोर करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। उन्होंने घटना की जानकारी रात्रि में ही अपने पड़ोसी को दी। सुबह सात बजे ग्रामीणों के साथ वह थाने पहुंची तथा उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 

 

 

पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया तथा घटना की जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक शादीशुदा है तथा तीन बच्चों का पिता है। पत्नी दो साल पहले झगड़ा कर मायके चली गई थी। उसके बाद वापस लौटकर नहीं आई। मामले में थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। वह अपने पुत्र के आने पर तहरीर देने की बात कह रही हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच व तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.