भाकियू के संस्थापक स्व.महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई जयंती

हमीरपुर। भाकियू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र टिकैत की जयंती पर किसान संगठनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी टिकैत ने भाकियू खड़ी करके करमूखेड़ी बिजलीघर से लेकर भोपा, मेरठ, दिल्ली वोट क्लब तक किसान आंदोलन चलाकर किसानों को राह दिखाई। टिकैत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।
शुक्रवार को भरतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में बाबा टिकैत की जयंती समारोह में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाकियू के बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह ने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ओर से चलाए गए किसान आंदोलन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चौधरी टिकैत ने किसानों को नई दिशा दी। कहा कि जनपद के किसानों ने महात्मा टिकैत की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई है।इस दौरान किसान नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए। इस मौके पर रामसनेही राजावत, रामपाल सिंह,पवन सिंह, शिव सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।उधर मौदहा कस्बे में किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती पर उनके चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया है। जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने कहा कि महेन्द्र सिंह टिकैत अमर हैं और आज भी हमारे दिलों में जीवित हैं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए हैं। कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह (भाऊ), मईया दीन गुप्ता, विक्रम सिंह, बृजेश कुमार, विवेक चन्द्र, विज्ञान प्रकाश, कालूराम, मुन्ना वर्मा, मानसिंह यादव, रामसनेही कुशवाहा, रमेश कुशवाहा रविन्द्र आदि मौजूद रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.