फतेहपुर में शौर्य जागरण यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

-कलक्टरगंज में शौर्य जागरण यात्रा में अंतुल अवस्थी ने किया माल्यार्पण

फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में झांसी से चलकर काशी को जाने वाली शौर्य जागरण यात्रा का फतेहपुर एफसीआई गोदाम के सामने तपस्वी नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विशाल शोभायात्रा जोधा सिंह अटैया, महाराजा बिजली पासी, ठाकुर दरियाव सिंह तथा बावनी इमली सहित अवंती बाई लोधी की झांकियों के साथ नगर भ्रमण के पश्चात एएस इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया है कि शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को जागरूक करना तथा जरूरत पड़ने पर एकत्रित होकर मुकाबला करने की बात कही गई। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने संतों का माल्यार्पण एवं पूजन किया तो वही जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया जिसमें वर्मा चैराहा में कलक्टरगंज के पूर्व सभासद रहे दिवाकर अवस्थी के पुत्र अन्तुल अवस्थी, पंकज मिश्रा, उमंग मिश्रा, शुगंध शुक्ला, प्रिंसू तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, रमाकान्त तिवारी, शशंाक दुबे, संतोष चैरसिया, गोरे शुक्ला ने यात्रा पर पुष्प वर्षा किया और यात्रा में चल रहे संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रांत संयोजक अजीत राज, शिव स्वरूप, ज्ञानेंद्र, राहुल, रवि प्रकाश, विकास, डॉक्टर विजय शंकर सहै तमाम लोग रहे, तो वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी मंच के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, संगीता द्विवेदी, संगीता तिवारी, पूनम श्रीवास्तव, रीता सिंह तोमर, कविता रस्तोगी, सुधा मौर्या, मनीषा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कल्पना सिंह, विजयलक्ष्मी साहू, सुनिधि तिवारी, ज्ञानेन्द्र सिंह, सानू सिंह भी मौजूद रहे। यात्रा 10 अक्टूबर को काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में विशाल धर्म सभा के साथ यात्रा का समापन होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.