आने वाले लोकसभा चुनाव में डर रही भाजपा: श्रीराम पटेल

-आप सांसद की गिरफ्तारी, भाजपा पर पड़ेगी भारी

फतेहपुर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत मौर्य था प्रांत सचिव श्रीराम पटेल मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान इन लोगों ने कहा कि सांसद संजय सिंह की जिस प्रकार से ईडी ने गिरफ्तारी किया है निश्चित है आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा डर रही है। इसीलिए ऐसे नेताओं को मोहरा बना रही है जिनके बाहर रहने से भाजपा को नुकसान हो सकता है। लेकिन जनता सब समझ चुकी है आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में यही जनता गिन गिन कर बदला लेगी। उन्होंने कहा जिस शराब घोटाले की जांच ईडी छापेमारी के तहत कर रही है। उसमें उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा है लेकिन फिर भी संजय सिंह की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने कहा जनता से कुछ छिपा नहीं है। जो भी इस सरकार के विरोध में उतरता है। उसके खिलाफ कार्रवाई हो जाती है। ताकि वह अपनी आवाज बुलंद ना कर सके। लेकिन अब जब 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदान होगा तो जनता गिन गिन करके बदला लेने के लिए तैयार है और जब परिवर्तन का समय आता है तो वैसे ही लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है यही हाल भाजपा सरकार का है। इस दौरान इन लोगों ने कहा कि जब तक संजय सिंह को रिहा नहीं किया जाएगा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.