सुतली बम में कलर करते हुआ विस्फोट

 मकान क्षतिग्रस्त, गृहस्वामी सहित एक अन्य घायल
सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम कैथी में रविवार को सुबह सुतली बम में कलर करते समय विस्फोट हो जाने से गृहस्वामी का मकान उड़ गया। इसमें गृहस्वामी के अलावा रास्ते से गुजर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पड़ोसी के आंगन में खेल रहा पौत्र बाल बाल बच गया। विस्फोट की भयंकर आवाज से गांव में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। घायल गृहस्वामी के साथ युवक को उपचार के लिए पीएचसी मौहर लाया गया। हालत गंभीर होने पर गृहस्वामी को सदर अस्पताल के बाद कानपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैथी गांव निवासी आशादीन भुर्जी (58) अपने रिहायशी मकान में खाद, डीजल, चाय समोसा के अलावा आतिशबाजी का काम करता है। रविवार को सुबह 7 बजे वह सुतली बम में कलर चढ़ा रहा था। अचानक विस्फोट हो जाने से इसकी मकान की दीवारें टूट गईं और मकान की छत हवा में झूलने लगी। विस्फोट में पड़ोसी देवीदीन का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। विस्फोट से आशादीन गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही रास्ते से गुजर रहा गांव निवासी शिवबाबू पाल (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पड़ोसी देवीदीन का पौत्र कार्तिक 4 वर्ष बाल बाल बच गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के समय आशादीन की पत्नी ममता देवी (55), पुत्री सावित्री (12) घर में मौजूद थे। दोनों बाल बाल बच गए हैं। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज, सीओ सदर राजेश कमल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.