बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान में जिले से बने 31700 सदस्य

फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री द्वारा एक सितंबर 2023 को बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान 2023 का शुभारंभ किया था। जिसमें एक सितंबर से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया गया। जनपद फतेहपुर में 31640 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 31700 सदस्य बनाए गए। इन लोगों ने कहा कि सदस्यों को कई तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसमें तीन प्रतिशत ब्याज पर केसीसी, फसली ऋण, के सीसी पशुपालन ऋण, केसीसी मत्स्य पालन ऋण साथी खाद, बीज, कीटनाशी दवाएं की सुविधा भी दी जाएगी। इस दौरान इन लोगों ने कहा केंद्र सरकार द्वारा समितियों के माध्यम से रियायती दरों पर जेनेरिक दवाएं, जन सेवा केंद्र, पेट्रोल पंप,गैस एजेंसी आदि का भी लाभ दिए जाने की पहल की जा रही है। प्रथम चरण में 16 समितियां चयनित है एवं द्वितीय चरण हेतु 21 समितियों का चयन प्रक्रियाधीन है। इन लोगों ने यह भी कहा कि फतेहपुर में 41 समितियां निष्क्रिय है उनको सक्रिय बनाने का भी कार्य किया जाएगा। इस मौके पर संचालक मंडल सदस्य जीतेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.