सामाजिक संगठनों द्वारा केन्द्रीय मंत्री का सम्मान 30 को

फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में संयोजक राम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठन के मुखिया लोगों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें फतेहपुर वासियो की शीवर लाइन की मांग पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अथक प्रयास से सीवर लाइन प्रोजेक्ट लाने पर उनका सामाजिक संगठनों द्वारा 30 अक्टूबर को प्रेक्षा ग्रह में सम्मान समारोह कार्यक्रम की रणनीति बनी। इस दौरान अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई और सभी ने अपनी जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए तन मन धन के साथ सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री अजय गुप्ता, महामंत्री व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, व्यापार मंडल जिला महासचिव जनसेवक चंद्रप्रकाश बबलू गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष अरुण जायसवाल, नमामि गंगे के शैलेन्द्र सरन सिंपल, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, नगर अध्यक्ष मनोज साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजू साहू, नगर अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी सहाय, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ज़िला संयोजक संजय गुप्ता, रामबाबू राधा, साजन गुप्ता, नारायण गुप्ता, बॉबी गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता आदि व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.