विधायक व डीएम ने मातृशक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फतेहपुर। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेस-4 का शुभारंभ लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, योगी आदित्यनाथ ने किया जिसका सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे विधायक खागा कृष्णा पासवान, अध्यक्ष जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी सी.इंदुमती, पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल एवं मातृशक्तियो की उपस्थिति में देखा गया एवं सुना गया। जनपद स्तरीय मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेस 4 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्तियों का सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सरहनीय कार्य करने वाली पुलिस विभाग की 22, सामाजिक कार्यकर्ता 15, राजस्व 05 एवं शिक्षा क्षेत्र में भाजपा नेत्री मंजू शुक्ला सहित 05 मातृशक्तियो को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक खागा कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्तियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था से मातृशक्तियों मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का अहसास हो रहा है अपने क्षेत्र में सुगमता से आगे बढ़ रही है। महिलाएं जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है सरकार पूरा सहयोग दे रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सभी मातृशक्तियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी त्यौहार वर्ष में एक बार मनाए जाते है जबकि नवरात्रि पर्व दो बार मनाया जाता है। मातृशक्ति मां लक्ष्मी का स्वरूप है, बिना मातृशक्ति के विकास के बिना किसी भी देश व समाज का विकास संभव नहीं है। जिलाधिकारी सी.इंदुमती ने मातृशक्तियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए हैं कि मिशन शक्ति अभियान फेस-1 का शुभारंभ वर्ष 2020 में किया गया, जो गत वर्षाे से निरंतर चल रहा है। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने कहा कि मातृशक्ति ऊर्जा का केंद्र बिन्दु है। शासन की मंशानुरूप 816 ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डाे में रोस्टर बनाकर महिला बीट कांस्टेबल के साथ में अन्य कार्मिकगणों की उपस्थिति में महिलाओ से संवाद कर, को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जायेगा। एंटीरोमियों स्कॉयड टीम को पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियाशील किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम सहित मातृशक्तिया उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.