भगवती मानव कल्याण समिति ने रैली निकाल नशा मुक्ति का दिया संदेश

 सुमेरपुर। भगवती मानव कल्याण समिति ने पचखुरा बुजुर्ग में 5 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा संपन्न कराने के बाद गांव में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
भगवती मानव कल्याण समिति के सदस्यों ने पचखुरा बुजुर्ग में 5 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न कराने के उपरांत गांव में विशाल जन जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला सचिव जुगल किशोर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान जीवन अपनाकर आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की स्तुति करना चाहिए तभी मानव कल्याण होगा।
समारोह को धर्मेंद्र सिंह गौतम, चेतराम विश्वकर्मा, अशोक बाबू गुप्ता ने संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह यादव, संतोष कुशवाहा, मोनू धुरिया, आशू यादव, दीपक यादव, बड़कू यादव, नितिन कुशवाहा, हरिश्चंद्र गुप्ता, झंडीलाल, राजा बाबू, राजा कुशवाहा, सोनू सिंह, रामू सिंह गौतम आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.