महिला सशक्तिकरण-पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो मनोज पटेल

 

मिर्ज़ापुर ‌। राजगढ़ थाना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। वहीं रविवार को राजगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवो मे जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चलाई पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए। महिला सशक्तिकरण के तहत रविवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव के कुशल नेतृत्व मे महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड,130, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया। ग्राम करौंदा में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम के तहत शिव मंदिर पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास गोष्ठी की गई एवं शिव मंदिर से गांव तक रैली निकली गई। इस कार्यक्रम में 112 1090, व अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव एवं राजगढ़ थाने की महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका कुशवाहा एवं नीला यादव उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.