बेटी की हरकतों से परेशान माँ पहुंची थाने: बोली- रातभर अनजान लोगो से करती है ऐसी बाते और पढ़े पूरी ख़बर

 

आगरा क्षेत्र की एक मां ने अपनी ही बेटी की हरकत से परेशान होकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बेटी दो शादी होने के बाद भी ससुराल में नहीं रही। युवकों के साथ घूमती है। वीडियो कॉल पर अनजान लोगों से अश्लील बातें करती है। रातभर घर से गायब रहती है। टोकने पर धमकी देती है।

 

 

पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले बेटी एक युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिन बाद वो घर लौट आई। लोकलाज की वजह से उसने बेटी की शादी कर दी। मगर, बेटी घर वापस आ गई और फिर ससुराल नहीं गई। फिर मायके में रहते हुए वो एक अन्य युवक के साथ चली गई। 6 महीने बाद लौटी। इस पर पति ने उसे तलाक दे दिया।

 

 

पीड़िता ने बताया कि बेटी का तलाक होने के बाद वो परेशान थी। इसलिए किसी तरह बेटी की दूसरी शादी जोधपुर में करा दी, लेकिन बेटी की वहां भी नहीं बनी। वो 6 महीने बाद फिर वापस आ गई। अब उसके एक बेटा भी है। इसके बाद भी वो नहीं सुधर रही है। रात में लड़कों के साथ घूमना और वीडियो कॉल पर अश्लील बातें  करना जारी है।

 

 

पीड़िता ने बताया कि बेटी की हरकतों का उनके बेटे-बहू पर गलत असर पड़ रहा है। टोकने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। केस गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का लिखा गया है। जाँच की जा रही है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.