स्वयं सहायता समूह परियोजना महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही :- प्रेम कुमार

 

न्यूज वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज वाणी जसवंतनगर/इटावा। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
नगर के गुलाबबाड़ी मोहल्ले में एक मंदिर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद थीं। डे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए दो स्वयं सहायता समूहों की पदाधिकारी व सदस्यों को संबोधित करते हुए संदर्भ संस्था प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूह परियोजना महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं ने अपने स्वयं सहायता समूहों का गठन कर बैंकों में बचत खाते खुलवा कर अपनी बचत करना शुरू कर दिया है। इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाएगा।
इस दौरान संस्था कर्मी सुनीता देवी तथा स्वयंसेवी ऋषभ पाठक व नीरज ने सम्बोधित किया तथा नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी। झलकारीबाई व वंदे मातरम समूहों से जुड़ीं निशा, अंजू, सुमन देवी, जहां आरा, ममता देवी, रचना देवी, आरती, किरन देवी, पप्पी, कमला, राधा देवी, रजनी, शालिनी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.