सर्वजन सुखाय पार्टी आगरा से लेकर के लखनऊ तक 8 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी- शिव प्रसाद

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा।सर्वजन सुखाय पार्टी की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें मार्गदर्शक मंडल, प्रदेश पदाधिकारीयों एवं 14 जिलों के जिला कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यकारिणी व ब्लॉक कार्यकारिणी के लोगों ने भाग लिया,जिसमें पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी ने चर्चा की।
संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. शिव प्रसाद यादव पूर्व विधायक ने चर्चा की एवं कहा कि सर्वजन सुखाय पार्टी आगरा से लेकर के लखनऊ तक आठ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी सभी लोग तैयारी एवं मजबूती के साथ अपने नीचे बूथ लेवल तक कार्यकारिणी का गठन करें पार्टी को हर कीमत पर आठ लोकसभा सीटों पर जिताकर लाना है,और कहा कि हमको अपने मन में संकल्प लेना है कि हम अब किसी की नहीं सुनेंगे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, हमारा लक्ष्य है कि अपनी पार्टी की स्थापना करना,पार्टी को मजबूत करना और अपने पार्टी के लिए वोट डालना और पार्टी की पहचान बनाना। इस अवसर पर विवेक यादव शिकोहाबाद मार्गदर्शक,शिव नारायण महासचिव कानपुर मंडल, सत्येंद्र सिंह कठेरिया महासचिव कानपुर मंडल,रानू खान महासचिव कानपुर मंडल,वीकेश यादव महासचिव आगरा मंडल,शिशुपाल सिंह सविता प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी,उदय प्रकाश प्रदेश महासचिव,रामदास प्रदेश महासचिव,कमलेश यादव प्रदेश महासचिव,सत्यराम राष्ट्रीय महासचिव,राम शंकर शर्मा राष्ट्रीय महासचिव,मेधाव्रत राष्ट्रीय प्रवक्ता, लाखन सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य, डा.रामयश यादव केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल,दशरथ सिंह वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,मा.आदिराम यादव एवं सभी जिलों के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव इटावा,प्रेम सिंह यादव औरैया,सामोद यादव फर्रुखाबाद, प्रिंस यादव कन्नौज,दीपू यादव कानपुर नगर,नरेंद्र जी कानपुर ग्रामीण,सत्येंद्र जी मैनपुरी,विनीत यादव फिरोजाबाद,गुलाब सिंह कानपुर देहात,दिलीप यादव आगरा,अमर सिंह फतेहपुर आदि सभी जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।मंच का संचालन इटावा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.