मिशन शक्ति फेज-04 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

जहानाबाद, फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र आज मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति-फेज 04 नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के संबंध में सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी की अगुवाई में महिला आरक्षी गणों (शक्ति दीदी) द्वारा थाना व कस्बा क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराये गये विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों इत्यादि के बारे में जानकारी देने के साथ अन्य सुरक्षात्मक दृष्टियों से भी भली भांति जागरूक किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक सुरेश सिंह सहित महिला आरक्षी गणों की उपस्थित रही। इसी तरह जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला आरक्षी गणों द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.