रामलीला मैदान में शुरू हुई तीन दिवसीय रामलीला

सुमेरपुर। कस्बे के रामलीला मैदान में देवी पंडाल प्रांगण में सोमवार से तीन दिवसीय रामलीला का मंचन शुरू किया। प्रथम दिन गुरु विश्वामित्र के सानिध्य में तड़का बध,यज्ञ रक्षा एवं शिक्षा ग्रहण लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने किया।
 कस्बे के रामलीला मैदान में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी नवदुर्गा महोत्सव मंडल द्वारा भव्य देवी पंडाल सजाया गया है। सोमवार को यहां पर तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन शुरू कराया गया। रामलीला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। सोमवार की रात गुरु विश्वामित्र की यज्ञ रक्षा व शिक्षा दीक्षा की लीला का सफल मंचन कलाकारों ने किया। राम की भूमिका का निर्वाहन पुष्पेंद्र द्विवेदी मुस्करा,लक्ष्मण की भूमिका आलोक तिवारी कानपुर,दशरथ की भूमिका नीरज शास्त्री मौदहा, तड़का बबलू तिवारी कानपुर,व्यास की भूमिका परशुराम द्विवेदी बांदा आदि ने किया। रामलीला देखने  के लिए भारी उमड़ी रही।
Leave A Reply

Your email address will not be published.