महिलाओं ने पैदल चलकर निकाली कलश यात्रा

फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत सुधवा ग्राम पंचायत में माँ दुर्गा माता की अष्टमी पर्व पर माँ दुर्गा का रुप धारण करते हुए दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने अपने अपने सिर पर कलश के घडे़ अपने- अपने सिर रख कर सुधवा गाँव की गुड़िया देवी माँ दुर्गा की वेशभूषा रूप धारण करते हुए अपने हाथों में तिशुल लेकर कलश यात्रा के आगे आगे चल रही है। दुष्टों का वध करने के लिए माँ दुर्गा माता के जय कारे के लगाए जा रहे थे। गाँव सभी देवी भक्त महिलाओं ने पैदल ही बिलंदा आनन्दी माँ के मंदिर पूजा अर्चना करने के बाद सुधवा गाँव के लिए सारी महिलाएँ नगें पैरों से चल कर पद यात्रा सपन्न हुई। माँ दुर्गा के पाडाल पर सभी महिलाओं ने पूजा अर्चना करते हुए अपने अपने मन की मुराद पाने के लिए मन्नत भी करती है। यही कारण है कि जब माँ और बहनों की मन मुराद पुरी हो जाती है तो नवरात्र में माँ दुर्गा के मंदिरों में मुंडन और अन्य कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया जाता है। वही माँ दुर्गा माता से सुख समृद्धि के लिए चरणों छूकर आशीर्वाद भी लेते हैं। इस मौके पर नवदुर्गा पूजा युवा कमेटी अध्यक्ष जयसिंह, सुनील कुमार पासवान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.