राष्ट्रपति पुतिन को कार्डियक अरेस्ट की खबर: क्रेमलिन गार्ड्स को पुतिन अपने बेडरूम में जमीन पर पड़े मिले

 

 

विदेश: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने की खबर है। क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इसका दावा किया है। क्रेमलिन के गार्ड्स को पुतिन अपने बेडरूम में जमीन पर पड़े मिले थे। इसके बाद उन्हें स्पेशल मेडिकल फेसेलिटी में ले जाया गया। डॉक्टरों को तुरंत पुतिन की तबियत खराब होने की जानकारी दी गई थी।

रूस की सरकार या किसी भी मीडिया एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। रूस के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने अपने टेलीग्राम चैनल जनरल SVR पर ये जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया कि पुतिन के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके कमरे से कुछ गिरने की आवाजें सुनीं। जब वो अंदर पहुंचे तो उन्हें रूसी राष्ट्रपति जमीन पर पड़े मिले।

 

 

पुतिन के बेड के पास ही एक मेज भी गिरी हुई थी, जिस पर खाना और ड्रिंक्स थीं। पुतिन की हालत अब ठीक बताई जा रही है। उन्हें होश भी आ चुका है। बता दें कि इस चैनल पर पहले भी पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी झूठी खबरें आ चुकी हैं। इससे पहले अप्रैल में भी इस चैनल ने दावा किया था कि पुतिन काफी बीमार हैं। उन्हें सरदर्द, साफ दिखाई न देने जैसी दिक्कतें हैं। पिछले साल मई में भी इस चैनल ने कहा था कि पुतिन की एक सर्जरी हुई है।

 

 

 

इसके अलावा पिछले साल एक वीडियो देखकर बहुत से लोगों ने दावा किया था कि पुतिन को पार्किंसन की बीमारी है। वीडियो में पुतिन की जुबान लड़खड़ाती और हाथ-पैर कांपते हुए दिख रहे थे। यूक्रेन युद्ध के बाद ये कयास और तेज हो गए थे कि पुतिन मौत के मुहाने पर हैं और अपनी विरासत मजबूत करने के लिए यह युद्ध कर रहे हैं।

पिछले साल दिसंबर में एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और कुछ दिन पहले मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से गिर गए थे। हालांकि, इस घटना के अगले दिन वो रूस की एक स्पेशल टेस्टिंग लैब के दौरे पर भी गए थे।

 

 

 

2022 में ही पार्किंसन के बाद पुतिन को ब्लड कैंस होने की खबर आई। ये दावा रूसी राष्ट्रपति के एक करीबी अमीर कारोबारी ने किया था। जो सच साबित नहीं हो पाया। रूसी राष्ट्रपति के एक करीबी अमीर कारोबारी

पुतिन की सेहत को लेकर रूसी प्रशासन ने बहुत अधिक गोपनीयता बरती है। इसी कारण मीडिया पुतिन की सेहत के बारे में उनके फोटो और वीडियो के जरिए कयास लगाता रहता है। ऐसी अफवाहें अक्सर उड़ती रही हैं कि पुतिन को थायरॉयड का कैंसर है, या फिर कमर की समस्या है अथवा साइकोसिस है।

 

 

 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल के सर्जन येवगेनी सेलिवानोव काला सागर तट पर स्थित पुतिन के महल में उनसे मिलने के लिए 35 बार जा चुके हैं। सेलिवानोव थायरॉयड कैंसर के विशेषज्ञ हैं।

नवंबर 2020 में पॉलिटिकल एनालिस्ट वलेरी सोलोवी ने कैंसर और पार्किंसन रोग थ्योरी का खुलासा किया था। सोलोवी ने दावा किया था कि पुतिन इमरजेंसी सर्जरी भी करवा चुके हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सर्जरी दरअसल कैंसर का ऑपरेशन थी। हालांकि रूसी प्रशासन पुतिन की सेहत संबंधी दावों को खारिज करता रहा है। यूक्रेन युद्ध के बाद ये कयास और तेज हो गए हैं कि पुतिन मौत के मुहाने पर हैं। कई एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि पुतिन अपनी विरासत मजबूत करने के लिए यूक्रेन पर हमला कर रहे हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.