जी स्कूल इटावा में मिशन शक्ति कार्यक्रम का किया आयोजन

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

महिलाएं जितनी मजबूत होती हैं, समाज उतना ही सशक्त होता है- एसएसपी

न्यूज़ वाणी इटावा।माउण्ट लिट्रा जी स्कूल इटावा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एस.एस.पी. इटावा संजय कुमार वर्मा और एस.पी. (सिटी) कपिल देव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस आयोजन में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने हिस्सा लिया।विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव,वाइस चेयरमैन विकास यादव और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अतिथियो का गर्म जोशी से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि एस.एस.पी. इटावा, संजय कुमार ने कहा कि समाज में महिलाएं जितनी मजबूत होती हैं समाज उतना ही सशक्त होता है।उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा संबंधी सेवाओं,वूमेन पॉवर लाइन, साइबर सुरक्षा दूरभाष तथा सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से सतर्क रहने के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर उन्होंने बच्चों के महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराधों की रोकथाम से सम्बंधित कई प्रश्नों के उत्तर भी दिये।पुलिस प्रशासन की तरफ से महिलाओं की जागरूकता और साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु एक पॉवर प्वॉइंट प्रेजेन्टेशन भी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने कहा कि हम सभी महिला सुरक्षा, सम्मान,स्वावलंबन पर जोर दें तथा बालिकाओं के विकास के लिए सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण बनाएं।इस आयोजन में एसएचओ फ्रेन्ड्स कॉलोनी सुधीर कुमार सिंह, एसएसआई अनुभव चौधरी, एसओ यशोधा,एसआई आकांक्षा तथा महिला विकास विभाग से दीपाली बिधौलिया भी उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और हमें अपना योगदान देकर इस मिशन को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए।अन्त में उन्होंने मिशन शक्ति के सभी आयोजकों एवं आगंतुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.