जिलाधिकारी ने अमृत कलश यात्रा बस को दिखाई हरी झण्डी

फतेहपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत (मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन) ’मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 13 विकास खंडों, 10 नगरीय निकायों से एकत्र किए गए अमृत कलशों को ’अमृत कलश यात्रा’ की बस को जिलाधिकारी सी.इंदुमती, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने संयुक्त रूप से बैंड की धुन के साथ हरी झंडी दिखाकर बस को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना किया। यह अमृत कलश यात्रा लखनऊ से दिल्ली जायेगी जहां अमृत वाटिका में रखी जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज़ विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, युवा मोर्चा जिला मंत्री आशीष तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता, वैभव द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, कुलदीप मौर्या जनप्रतिनिधिगण सहित संबंधित उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.