बैठक में अटेवा ने उठाई पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

फतेहपुर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच की वार्षिक बैठक व पेंशन बहाली आंदोलन में सक्रिय योगदान देने वाले सभी सहयोगी संगठनों एवं पदाधिकारियों का सम्मान विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रानी कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष/संयोजक निधान सिंह ने किया। संचालन जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य किया। सर्वप्रथम विभिन्न ब्लॉकों से आए हुए अध्यक्ष, मंत्री द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी की सक्रियता पर चर्चा की गई। जिला सहसंयोजक अशोक सिंह ने कहा कि 2024 के पहले यदि केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करती तो जो पार्टी पुरानी पेंशन को अपने एजेंडे में रखेगी वोट उसी को सपरिवार दिया जाएगा। जिला संयोजक निधन सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो ब्लॉक कार्यकारिणी सक्रिय नहीं है उसे ब्लाक को भंग करते हुए नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाए। सत्र 2023- 24 में सबसे ज्यादा सदस्यता वाले ब्लॉको सक्रियता के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग के बिना पुरानी पेंशन की लड़ाई जीता नहीं सकता है। आप सभी का सहयोग जरूरी है। कवि एवं शायर शिक्षक शिव शरण बंधु ने पेंशन अभियान गीत ष्सत्ता की जुल्म ज्यादती हरगिज ना सहेंगे, पेंशन हमारा हक है इसे लेकर रहेंगे।ष् को जनपद का फतेहपुर का पेंशन अभियान गीत सर्वसम्मत से घोषित किया गया। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी जिला अध्यक्ष मनोज सैनी, जल निगम से महताब, फार्मासिस्ट जिला अध्यक्ष अरुणेश सिंह ,कृषि विभाग से अमित प्रजापति, पंचायती राज विभाग से बाबूलाल पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखपाल संघ कन्हैयालाल पाल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ,विद्युत विभाग से बुधराज सिंह राकेश सिंह आदि को अटेवा द्वारा सम्मानित किया गया। डॉक्टर अस्फिया मजहर को सर्वसम्मति से जिला सहसंयोजिका मनोनीत किया गया और तहसील सदर प्रभारी संदीप यादव को मनोनीत किया गया। अर्चना द्विवेदी ने नवीन जिम्मेदारी प्राप्त कार्यकर्ताओं को माला पहनकर स्वागत सम्मान किया। जिले व ब्लॉक की संयुक्त टीम ने खजुआ ब्लॉक कर कहानी को भंग कर शीघ्र नई कार्यकारिणी गठन की बात कही। बैठक में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से वोट फॉर ओ.पी.एस. अभियान चलाने का संकल्प लिया। बैठक में अंशु सिंह, अर्चना द्विवेदी, अस्फिया मजहर, अंजू सचान, विजय रत्ना, सुखप्रीत कौर, साधना यादव, प्रतिभा उमराव, शशि सोनकर, उदित सचान, वीर महेंद्र, देवेंद्र पांडेय, उमाशंकर साहू, मनीष गुप्ता, ओमी पांडे, प्रवीन उत्तम, कुँवर रंजीत सिंह, बीरभान, प्रशांत यादव ,योगेंद्र सिंह ,सुरेश कुमार, राजीव उमराव, राजीव कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, तरुण सिंह, ध्यान सिंह, राजकुमार, अरविंद विश्वकर्मा, श्रवण कुमार शास्त्री, लाल सिंह, राकेश कुमार वर्मा, संदीप साहू आदि सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.