महिलाओं के हित मेें काम कर रही भाजपा सरकार: नीलिमा कटियार

फतेहपुर। कस्बा के एक गेस्ट हाउस में आज नारी वंदन नारी अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पर मौजूद कानपुर नगर के की विधायक नीलिमा कटियार ने आज दिल्ली की नरेंद्र मोदी सरकार को महिलाओं की तरफ से धन्यवाद प्रेषित करती नजर आई, उन्होंने कहा आजादी के बाद देश में पहली सरकार है जो महिलाओं के हितों में कार्य करने का कार्य किया है विपक्ष पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा आधी आबादी की बात करने वाले जो 33ःआरक्षण नहीं दे सके वह आज महिलाओं के हितों की बात करने की बात करते हैं उन्होंने कहा देश के आजादी के बाद पहली बार केंद्र व प्रदेश में महिलाओं के हितों की रक्षा होने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया गया है ,सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित राजनीति में 33ःकी भागीदारी देकर देश की सरकार ने महिलाओं के हितों दिशा में काम किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप पर कानपुर बुंदेलखंड महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती देवी वर्मा ने अपने उद्बोधन पर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सरकार ने महिलाओं के हितों पर कार्य किया है आरक्षण के लाभ के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का काम किया है उन्होंने कहा महिलाएं पहले चूल्हे में खाना बनाती थीं आज उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं के घरों में धुएं का गुबार नहीं देखा जा रहा है आवास योजना की चर्चा करते हुए कहा कच्ची छोपडी़ में रहने वाली महिलाओं सरकार ने उन्हें आवास देकर सम्मान से जीने का हक देने का काम किया है। इस मौके पर विकासखंड अमौली की ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा सरकारी योजनाओं पर अब महिलाओं को हक मिल रहा है उन्होंने कहा आधी आबादी को पहली सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है तथा बिचैलियों का खत्म हो गया है। भाजपा नेत्री मोना शुक्ला ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सरकारी योजनाओं पर महिलाओं को मिल रहे लाभ के लिए उन्होंने देश व प्रदेश सरकार को धन्यवाद हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में अब महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं तथा उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाओं के साथ सरेआम घटनाएं हो जाती थी किंतु वर्तमान सरकार में महिलाओं को आत्मरक्षा बनाने के साथ-साथ उन्हें आखिरी आर्थिक रूप से संपन्न किया है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री स्वानिधी योजना तथा महिला समूह योजना की जमकर तारीफ की इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सरकार की योजनाओं का गुणगान किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी, अमौली मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला सहित गीता गुप्ता, देवराती निषाद, मालती वर्मा, शांति देवी, जालिंद्री गिहार सैकड़ों की तादाद में महिलाएं मौजूद थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.