प्रभारी मंत्री ने गौशाला में गाय को गुड़ खिलाया

 
थाना सुमेरपुर में ई मालखाना व जिला कारागार में निर्माणाधीन आवास देखे
 
 
हमीरपुर। जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
 
 मंत्री प्राथमिक विद्यालय कुंडौरा पहुंचे। जहां बच्चों से कुछ सवाल किए। बच्चों ने सही उत्तर दिया। मिड डे मील मीनू के अनुसार बना पाया गया। उन्होंने पौथिया स्थित गौशाला में गाय को माल्यार्पण कर गुड़ खिलाया। कहा संरक्षित गौवंशों की चिकित्सकों द्वारा नियमित जांच कर  समुचित इलाज किया जाए। गौशाला परिसर में उन्हैं 50 क्विंटल से अधिक भूसा मिला। गौशाला में 210 गोवंश संरक्षित पाए गए। थाना सुमेरपुर में मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। एफआईआर रजिस्टर की स्थिति देखी। कंप्यूटर कक्ष एवं अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। कहा महिला हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर स्वयं बात कर फ़ीडबैक लिया। इस अवसर पर मंत्री ने ई-मालखाना का उद्घाटन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिला कारागार के निर्माणाधीन छह नग आवास का मुआयना कर समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ.दीक्षा शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप निषाद व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.