भाजपा सरकार कर रही महिलाओं के हित में कार्य: कृष्णा पासवान

खागा, फतेहपुर। खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी के नेतृत्व में नगर पंचायत के ग्रीन गार्डेन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक कृष्णा पासवान एवं कार्यक्रम का संचालन विमलेश पांडेय व सुनिधि तिवारी ने किया। खागा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत खखरेरू के ग्रीन गार्डेन परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में आयी महिलाओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलावती सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक कृष्णा पासवान ने बताया कि केन्द्र सरकार ने हाल ही में महिलाओं के हितों के लिए 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं के हितों के लिए नया कानून पारित किया है। इस नए कानून से जहां महिलाएं और सशक्त होंगी तथा उनके राजनीतिक में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी। वही अन्य वक्ताओं ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में अपने सम्बोधन में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। वही विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान ने मोदी के नेतृत्व में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनने के लिए महिलाओं को संकल्प दिलाया। वही इसके पूर्व धाता इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर चेयर मैन ज्ञान चन्द्र केशरवानी, चेयरमैन रेखा सरोज, चेयरमैन गीता सिंह, दीपिका सिंह, प्रीती सिंह, प्रवीण पाण्डेय, हंसवा ब्लांक प्रमुख विकास पासवान, संयोजक मोना शुक्ला, विनय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कई सैकड़ा महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.