व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का माला पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का सम्मान समारोह व्यापारियों के द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान अलग-अलग संगठन के व्यापारियों ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर केन्द्रीय राज्य मंत्री का सम्मान किया। यह सम्मान फतेहपुर में सीवर लाइन की स्वीकृत होने के चलते किया गया। व्यापारियों ने कहा की काफी दिनों से सीवर लाइन की समस्या को लेकर मांग की जा रही थी जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने अथक प्रयास से स्वीकृत करवाया। इसके लिए तमाम व्यापारियों ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल तथा पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा भी मौजूद रहे। वहीं अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिस प्रकार से तमाम व्यापारियों ने उनका सम्मान किया है इसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। तो वही कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष उमेश त्रिवेदी निर्माेही के नेतृत्व में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे तो वहीं व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, राम प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता रामजी सहाय, राजू साहू, स्मिता सिंह, कल्पना सिंह, मधु साहू, नीता गुप्ता, सौम्या पटेल, अखिलेश द्विवेदी, सुनीता गुप्ता, गुरूमीत सिंह, बृजेश सोनी, सावन गुप्ता, संजय गुप्ता, धीरज कुमार, वंदना द्विवंेदी, रेखा सरोज, सुधा मौर्या, कविता रस्तोगी, माया गुप्ता अन्नू सविता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वही आचार्यकुलम संस्थान के संस्थापक विनोद शुक्ला, गया प्रसाद शास्त्री, अशोक कुमार, रामगोपाल, रामनाथ, रमेश कुमार, पंकज, देवेन्छ्र प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.