करवा चौथ के दो दिन पहले पति ने किया सुसाइड: वजह जान लोग रह गए हैरान

 

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में देव उर्फ कालू (30) ने रविवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। वह पत्नी के मायके जाने से परेशान था। करवा चौथ से पहले पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

सुशील नगर निवासी देव मजदूरी करता था। मृतक के भाई सूखा ने पुलिस को बताया कि देव की शादी आठ साल पहले फिरोजाबाद की खुशबू से हुई थी। चार बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस कारण खुशबू मायके में रहने लगी थी। देव पत्नी से मिलने ससुराल जाता था। हाल ही में वो लौटकर आया था। पत्नी मायके में ही थी। सोमवार सुबह लोगों ने देव का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

 

 

सूखा ने बताया कि माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। छह भाइयों में से एक जेल में बंद है। दो भाइयों ने भी पूर्व में आत्महत्या कर ली थी। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि गृहक्लेश में आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है। वहीं पति की मौत के बाद पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.