महिलाओं ने रखा करवाचैथ का व्रत, किया पति के दीर्घायु की कामना

-चांद को देखकर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

फतेहपुर। बुधवार को जनपद में करवा चैथ का पर्व सुहागिनो ने व्रत रखकर मनाया। शाम को चांद निकलते ही पूजा अर्चना की गयी। जनपद की एक मात्र भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने भी व्रत रखकर पूजा अर्चना किया। भाजपा विधायक ने कहा कि करवा चैथ का वृत महिलाओ क¢ लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं सारा दिन निर्जला वृत रख कर अपने पतियों क¢ लम्बी उम्र की कामना करती है। उन्होने कहा कि पतियो को भी चाहिए कि घर में सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाकर घरेलू हिंसा से दूर रहें। अयाह शाह विधानसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति ने भी करवा चैथ का व्रत रखकर सुख समृद्वि की कामना के साथ कहा कि महिलाओ के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण है। पतियों की लम्बी उम्र के लिए महिलाए सारा दिन उपवास रखती है। वही परिवार परामर्श केन्द्र की काउन्सलर अन्जू सिंह व काउन्सलर सरोज शर्मा, सखी मानव सेवा समिति की प्रबन्धक नमिता सिंह, मनीषा बाजपेयी, विशेष बाजपेयी, सोनम सोनी, दुर्गेश सोनी व नीतू शर्मा ने अपने पती आदित्य शर्मा का चलनी से दीदार कर वृत तोड़ा। समेत अन्य महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत तोडा। अच्छा है, बुरा है कैसा भी है, मेरा पति मेरा देवता है, की भावना क¢ साथ जेल में बंद पतियों क¢ दीदार करक¢ व्रत तो़ड़ने की मंशा लेकर आई महिलाओं ने सजल नेत्रांे से अपने पति परमेश्वर से मिलाई की और देर शाम चलनी से चांद का दीदार करक¢ मिलाई की बेला को याद करते हुए व्रत तोड़़ने के संकल्प क¢ साथ भारी मन से वापस घरा¢ं को लौटी। आज सुबह से ही जिले क¢ कोने-कोने से सुहागिने अपने जेल में बंदी पतियों से मिलाई क¢ लिए जेल क¢ बाहर एकत्र रही। पूंछने पर अधिकांश महिलाओं ने बताया कि वह करवाचैथ का व्रत है और पति क¢ दीर्घायु की कामना क¢ साथ पति क¢ दीदार करने क¢ लिए जेल में मिलाई क¢ लिए आई है। पति को देखने क¢ बाद घर जाकर चलनी से चांद का दीदार करक¢ अपना व्रत तोड़े़गी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.