फतेहपुर से अयोध्या रामलला के दर्शन करने जायेगें श्रद्वालु

फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर विजय शंकर मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल तथा जिला सह मंत्री विष्णु कांत मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान इन लोगों ने कहा की 22 जनवरी 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, सीता जी के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग करके अपनी श्रद्धा भक्ति को दर्शाने वाले लोगों के लिए भी भगवान राम के दर्शन करने के लिए व्यवस्थाएं की गई है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर विजय शंकर मिश्र ने बताया कि अयोध्या से वह अक्षत और आमंत्रण कार्ड तथा भव्य कलश लेकर आएंगे। इस दौरान जनपद में उनके आगमन पर गाजे बाजे के साथ कलश का भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा जाएगा और घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र दिया जाएगा कि फतेहपुर जनपद वासियों के लिए अयोध्या जाने का कार्यक्रम 8 फरवरी 2024 से तय किया गया है और फतेहपुर से उन्होंने बताया की अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपए की समर्पण राशि फतेहपुर के लोगों ने दिया है और विश्व हिंदू परिषद ऐसे दानदाताओं को 8 फरवरी से अयोध्या ले जाकर उन्हें राम मंदिर का दर्शन लाभ करवाएंगे और वहां पर रहने खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से काफी वर्षों से लोगों को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य दर्शन का इंतजार था। वह समय आ गया है लिहाजा अलग-अलग जनपदों से बड़ी संख्या में लोग 22 जनवरी के बाद भगवान राम के दर्शन करने के लिए जाएंगे तो वहीं फतेहपुर वासियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.