वृद्धाश्रम में शिविर लगाकर वृद्धों को दी जानकारी 

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गीतांजलि गर्ग ने वृद्धाश्रम में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में उनके अधिकारों, वृद्ध नागरिक अधिकार अधिनियम 2007, उपभोक्ता अधिकारों एवं स्थाई लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई। टेली ला अधिवक्ता  मुनीन्द्र कुमार शिवा, पराविधिक स्वयं सेवक छाया ने वृद्धजनों को कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी। आगामी दीपावली को देखते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वृद्धजनों को मिष्ठान का वितरण किया गया। वृद्ध रामदेवी, व चन्दा देवी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। जिससे वृद्धाश्रम में उल्लास का मौहल हो गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के मैनेजर जीतेन्द्र सिंह परमार, नन्दराम सिंह, व पूनम उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी कीर्ति सागर व कल्याण सिंह द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.