सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन: दुल्हे ने बताई ऐसी बात; एक पल में टूट गए सारे अरमान

 

 

उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने नपुंसक होने की बात छिपाकर युवती से शादी कर ली। सुहागरात पर खुलासा हुआ तो महिला के अरमान चूर हो गए। उसने परिजन को इसकी जानकारी दी। यही नहीं उसने बताया था कि वह बैंक में नौकरी करता है। यह बात भी झूठ निकली। अब आरोपी पति सहित ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

मामला मिरहची थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। उसने शिकायती पत्र में कहा कि 11 जून 2022 को बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में ससुरालवालों को छह लाख नकद और चार लाख का सामान दिया गया। वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात के समय पति के नपुंसक होने की जानकारी हुई।

 

 

इसके बाद उसने मां को फोन करके पति के बारे में बताया। दूसरे दिन ही पिता व अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए और पंचायत की। पति के परिजन ने कहा कि हम इलाज कराएंगे, मामला सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद पति का इलाज भी चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह भी आरोप है कि शादी से पहले युवक का बैंक में नौकरी करना बताया गया था। बाद में जानकारी हुई कि वह प्राइवेट नौकरी करता है।

 

 

आरोप है कि दो माह बाद परिजन के साथ गई और पति से मिली लेकिन उसकी बीमारी में कोई फायदा नहीं था। तब हम लोगों ने धोखाधड़ी से शादी करने की बात कहते हुए दहेज लौटाने के लिए कहा, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज का सामान व रकम नहीं वापस की और धमकी भी दी। तब मैं थाने पर गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

 

 

इसके बाद अदालत की शरण लेनी पड़ी। महिला ने पति सहित छह परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि अदालत के आदेश आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.