एडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में 8 प्रार्थना पत्रों का किया निस्तारण

खागा, फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में अपर जिला अधिकारी व उपजिलाधिकारी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की लगभग 105 प्रार्थना पत्रों में मौके पर लगभग 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। और शेष 97 शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया गया। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी हुई शिकायतों को निस्तारण करते हुए। उपजिलाअधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी 105 शिकायतों में मौके पर गंभीरता से लेते हुए 8 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया है। और इन्होंने बताया कि शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदाराना लोगों को निर्देशित किया गया है।तथा इन्होंने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत आपूर्ति व जन निगम से सम्बोधित पायी गयी थी।वही उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने राजस्व से सम्बन्धित आयी शिकायतों को हल्का लेखपालों को अतिशीघ्र निस्तारण करने हेतु आदेशित किया। और इन्होंने कहा कि पूर्व में लाम्बित शिकायतों को टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया।इसी प्रकार न्यायिक एस डी एम रवि शंकर यादव ने आए हुए सभी फरियादियों के शिकायतों को निस्तारण हेतु लेखपालों को दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्र अधिकारी रजत मोहन राय, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार सिद्धान्त कुमार, विद्युत एसडीओ दीपक सिंह खागा, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष पांडेय, ऐरायां खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव, नगर पंचायत खखरेरू अधिशासी अधिकारी राजकुमार एवं नगर पंचायत धाता अधिशाषी अधिकारी अजीत कुमार बागी, पूर्ति अधिकारी हरीश रावत, एसडीएम स्टोनो शैलेंद्र कुमार, राजस्व ज्ञानेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कमल, प्रांजुल सिंह, एडीओ (एजी) देवेंद्र कुमार मिश्रा, संदीप कुमार सभी थानों के सर्किल एस आई सहित एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.