भगवान श्री जगन्नाथपुरी मंदिर के मुख्य दैतापती सेवायत ने किया ध्वज पूजन

शहर के पक्का तालाब इलाके में जल्द बनेगा भगवान जगन्नाथ जी का भव्य मंदिर

फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर में समाजसेवी संतोष तिवारी द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए ध्वज पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वज पूजन कार्यक्रम में श्री जगन्नाथपुरी मंदिर के मुख्य पुजारी मुख्य दैतापती सेवायत श्री भवानी दास महाराज, श्री श्री 1008 त्यागी जी महाराज ने शिरकत की। समाजसेवी संतोष तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, अनिल त्रिपाठी, अंकित ने अंग वस्त्र और भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। दोनों लोगो ने प्रस्तावित मंदिर की भूमि का निरिक्षण किया और विधि विधान पूर्वक मन्त्रोंचारण के बीच ध्वज पूजन किया। मुख्य दैतापती ने बताया की यहाँ पर सभी लोगो के सहयोग से जल्द ही भगवान श्री जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनेगा। कुछ दिनों बाद भूमिपूजन किया जाएगा इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया की जो भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने वहां नहीं पहुँच पाते है। वे भक्तगण यहाँ पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। वहीं के जैसा प्रसाद भी यहाँ बनेगा और भक्तों को दिया जाएगा। समाजसेवी संतोष तिवारी ने बताया की जल्द ही भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद सभी लोगो के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा। इसके बाद भिटारी में लोगो को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर राजेश सिंह चैहान, संतोष द्विवेदी, संजय पाण्डेय, निधि तिवारी, विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बड़कू, राजेश तिवारी, अनुभव शुक्ला, राजू साहू, अंजू त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, अंकित दीक्षित, अभय जोशी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.