सुमेरदेव सेवा समिति कार्यालय का हुआ शुभारंभ

नगर में स्थापित होगी राजा सुमेरदेव की मूर्ति
 सुमेरपुर। कस्बे में गैस एजेंसी के पास सुमेरदेव सेवा समिति कार्यालय खोला गया।जिसका उद्घाटन समिति के संरक्षक किशोर सिंह खंगार, अध्यक्ष अशोक फौजी व  राजेश शिवहरे ने फीता काटकर किया।
अध्यक्ष अशोक सिंह फौजी ने कहा कि यह समिति किसी एक समाज नहीं है। नगर के विकास के लिए समिति में सर्व समाज का प्रतिनिधित्व रहेगा।संरक्षक ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करके संगठित व शिक्षित होकर समाज के उत्थान पर जोर दिया। वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश शिवहरे ने कहा कि इस समिति एक नई दिशा देते हुए इस नगर को बसाने वाले सुमेरदेव सिंह खंगार की मूर्ति लगाई जाएगी। समिति के मीडिया प्रभारी दीपक सिंह खंगार ने कहा कि युवाओं को जागरूक करके समाज की समस्या को दूर किया जाएगा।  महासचिव ज्ञान सिंह ने आगामी 20 दिसंबर को समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भव्य रूप देने लिए सभी का सहयोग मांगा। इस मौके पर संगठन मंत्री मान सिंह खंगार, बुद्धप्रकाश सिंह खंगार, नईम खान,मण्डल अध्यक्ष मौदहा उत्तम सिंह खंगार ,सलमान खान सहित समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।संचालन मलखान सिंह ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.